छत्तीसगढ़रायगढ़

हाथी का कहर, बस्ती में घुसकर महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन क्षेत्र के कापू वन परिक्षेत्र अंतर्गत तालगांव में शनिवार तड़के एक जंगली हाथी के बस्ती में घुसने से अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए भाग रही एक महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे हाथी गांव में पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना के समय महिला अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ थी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल कापू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  रायपुर में बड़ी वारदात: टीने की ट्रंक में मिला युवक का शव, लाश के ऊपर डाला गया था सीमेंट

हाथी ने वन विभाग के एक वाहन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद वन अमले ने हाथी को गांव से जंगल की ओर खदेड़ दिया। वन विभाग ने मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply