छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से हाई स्कूल मैदान तक फिटनेस रैली का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा 29 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज प्रातः 7 बजे फिटनेस रैली मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से प्रारंभ होकर कचहरी चौक होते हुए हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक निकाली गई। कार्यक्रम के माध्यम से फिटनेस के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया। फिटनेस रैली में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जांजगीर-चांपा विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढे़वाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय, डीएफओ श्री हिमांशु डोंगरे, पार्षदगण, खेल संघ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उपस्थित जनों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलकूद से युवा पीढ़ी न केवल स्वस्थ रहती है, बल्कि उनमें अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं से कहा कि वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य और देश का नाम गौरवान्वित करें। इस दौरान सांसद श्रीमति जांगड़े ने सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रस्साकशी तथा हैंडबॉल, हॉकी खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री दीपक कुमार यादव ने किया।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

खिलाड़ियों एवं संघ पदाधिकारी का किया गया सम्मान –

कार्यक्रम के दौरान सांसद, विधायक सहित अतिथियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल संघों के पदाधिकारियों को भी उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

30 एवं 31 अगस्त को जिले में होंगे विविध खेल कार्यक्रम का आयोजन –

30 अगस्त को खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी, डाईट में रस्साकसी, सीटी क्लब में वालीबाल, सेजेस हॉल जांजगीर में खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व फिटनेस टॉक, हाई स्कूल मैदान जांजगीर में फुटबाल व कराते का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक, नेताजी चौक लिंक रोड होते हुए वापस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक सायकल रैली एवं हसदेव पब्लिक स्कूल (लछनपुर) चांपा में अंडर 19 वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025-08-16 at 23.42.37
WhatsApp Image 2025-08-16 at 23.40.40
WhatsApp Image 2025-08-17 at 15.01.55 (1)
WhatsApp Image 2025-08-16 at 23.41.21
WhatsApp Image 2025-08-16 at 23.45.30
WhatsApp Image 2025-08-17 at 15.01.55
WhatsApp Image 2025-08-17 at 15.04.36
WhatsApp Image 2025-08-17 at 15.00.53
WhatsApp Image 2025-08-16 at 23.43.51
WhatsApp Image 2025-08-17 at 15.01.55 (2)
WhatsApp Image 2025-08-17 at 15.04.48
a9
a21 (1)
e1
a20 (1)
pankajs (1)
Screenshot 2025-08-17 153533
a9
WhatsApp Image 2025-08-18 at 14.59.31 (2)
Screenshot 2025-08-18 154007kkk
a33
WhatsApp Image 2025-08-18 at 14.54.09
WhatsApp Image 2025-08-18 at 14.59.30
WhatsApp Image 2025-08-18 at 14.59.31 (1)
WhatsApp Image 2025-08-18 at 14.59.31
a30
a31
a34
a36ddd
a37ddd
dddd
a38dd
a45
IMG-20250814-WA1389(1)

सांसद, विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

जांजगीर-चांपा 29 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज प्रातः 7 बजे फिटनेस रैली मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से प्रारंभ होकर कचहरी चौक होते हुए हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक निकाली गई। कार्यक्रम के माध्यम से फिटनेस के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया। फिटनेस रैली में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जांजगीर-चांपा विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढे़वाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय, डीएफओ श्री हिमांशु डोंगरे, पार्षदगण, खेल संघ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उपस्थित जनों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलकूद से युवा पीढ़ी न केवल स्वस्थ रहती है, बल्कि उनमें अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं से कहा कि वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य और देश का नाम गौरवान्वित करें। इस दौरान सांसद श्रीमति जांगड़े ने सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रस्साकशी तथा हैंडबॉल, हॉकी खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री दीपक कुमार यादव ने किया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

खिलाड़ियों एवं संघ पदाधिकारी का किया गया सम्मान –

कार्यक्रम के दौरान सांसद, विधायक सहित अतिथियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल संघों के पदाधिकारियों को भी उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

30 एवं 31 अगस्त को जिले में होंगे विविध खेल कार्यक्रम का आयोजन –

30 अगस्त को खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी, डाईट में रस्साकसी, सीटी क्लब में वालीबाल, सेजेस हॉल जांजगीर में खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व फिटनेस टॉक, हाई स्कूल मैदान जांजगीर में फुटबाल व कराते का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक, नेताजी चौक लिंक रोड होते हुए वापस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक सायकल रैली एवं हसदेव पब्लिक स्कूल (लछनपुर) चांपा में अंडर 19 वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 08 29 at 2.05.53 PM
WhatsApp Image 2025 08 29 at 2.05.54 PM 2
WhatsApp Image 2025 08 29 at 2.05.53 PM 1

Related Articles

Leave a Reply