छत्तीसगढ़

पुलिस आरक्षक पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की दी चेतावनी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने जिले में पदस्थ आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत दर्ज होने और एफआईआर बनने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आक्रोशित होकर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसने पहले ही एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर आरक्षक सतीश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवती का आरोप है कि पुलिस अपने ही विभागीय कर्मचारी को बचाने में जुटी हुई है।

इस बीच युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी के लिए मजबूर करने की बात कही है। पीड़िता आज न्याय की गुहार लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

मामले में कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैफिक आरक्षक ने अपनी पत्नी के रहते हुए दूसरी युवती से शादी की है। युवती का कहना है कि उसे झांसा देकर शादी की गई। इस आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है और जांच जारी है। वहीं मामले में एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply