छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में NH-49 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा: जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में NH-49 पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना आल्हा पेट्रोल पंप के पास की है।

यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के NH-49 आल्हा पेट्रोल पंप के पास की है। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय नरेश यादव अपनी बाइक से अपने ससुराल नारियरा जा रहा था। रात 8 से 9 बजे के बीच वह हाईवे पर रुका। सड़क पार कर पैदल दुकान से सामान लेने जा रहे नरेश को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर घसीटे जाने के निशान मिले।

See also  चलती पिकअप को रोकर व्यापारी से 50 हजार की लूट : 4 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर धमकाया, नगदी लेकर फरार

सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नरेश को सीएचसी अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नरेश पकरिया (लटिया) का रहने वाला था।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

Related Articles

Leave a Reply