छत्तीसगढ़

शिक्षिका नम्रता गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज , दूसरी क्लास के छात्र के साथ किया था यह कांड

अंबिकापुर।  प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 के छात्रा को पीटने वाली शिक्षिका नम्रता गुप्ता के खिलाफ सीतापुर पुलिस ने FIR दर्ज किया है। इसकी पुष्टि करते हुए सीतापुर SDOP राजेंद्र मंडावी ने बताया कि प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका नम्रता गुप्ता ने कक्षा 2 की छात्रा समृद्धि गुप्ता को टॉयलेट जाने से नाराज होकर डंडे से पीटते हुए 100 से ज्यादा बार उठक-बैठक कराया था। जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी और उसे ईलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

शिक्षिका नम्रता गुप्ता के इस करतूत से बच्ची अब चलने और खड़े होने में अक्षम है परिजनों के रिपोर्ट पर शिक्षिका नम्रता गुप्ता के खिलाफ सीतापुर पुलिस थाने में धारा 295 115(2) 75 82 जेजे एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और मामले की विवेचना पुलिस के द्वारा की जा रहीं है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

बता दें कि इस पूरे मामलें की खबर मिडिया में चलने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने दोषी शिक्षिका नम्रता गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर किया है। वहीं इधर छत्तीसगढ़ जोन के डीएवी प्रबंधन ने शिक्षिका को स्कूल से हटाते हुए उसे इस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है और डीएवी पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ के प्राचार्य राजीव सिंह को फोर्स लीव यानी मामला दबाने की आशंका पर अनिश्चितकालीन अवकाश पर पर भेजा दिया है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply