छत्तीसगढ़रायपुर

विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों के लिए की खुशहाली की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने मारुती मंगल भवन गुढ़ियारी पहुंचे. इस कार्यक्रम में सीएम साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक राजेश मूणत भी उपस्थित रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की और प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की.

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है. जगह-जगह कांवड़िए भगवान शिव जी को जल चढ़ाने जा रहे हैं. आज मारुति मंगलम में आयोजित कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होकर महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री ने सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं भी दी है.

See also  हसदेव नदी में केराझरिया के पास बने स्टॉप डैम में कार दुर्घटनाग्रस्त, कोई जनहानि नहीं, नशे की हालत में हुई घटना

Related Articles

Leave a Reply