छत्तीसगढ़

बड़ी ख़बर: कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से किया गिरफ्तार

रायपुर

आज की सबसे बड़ी ख़बर, 8 सदस्यीय रायपुर पुलिस ने खजुराहो के एक होटल से कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया है। कालीचरण की गिरफ़्तारी तड़के चार बजे हुई है। कालीचरण ने खजुराहो में दो जगहों पर ( एक लॉज और एक कॉटेज )पर अपने रुकने की व्यवस्था थी। बताया जा रहा की कालीचरण UP भागने की फ़िराक में था। इसकी गिरफ़्तारी करने वाले पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तीस हजार का इनाम देने की बात कही है। कालीचरण को कॉटेज पहुँचने पर पहले से मौजूद छत्तीसगढ पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। महात्मा गांधी को गाली देने के जुर्म में पुलिस ने कालीचरण को गिरफ्तार किया है, कालीचरण पर देश भर के कई थानों में FIR दर्ज हैं। रायपुर के धर्म संसद में कालीचरण ने महात्मा गांधी को गाली दी थी। जिसके बाद पूरे देश में बवाल मच गया था।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply