छत्तीसगढ़

सक्ती: तेज रफ्तार हायवा अनियंत्रित होकर पान ठेले में घुसा, लोगो ने भाग कर बचाई अपनी जान

सक्ती।  जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार हायवा अनियंत्रित होकर पान ठेले में घुस गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई। हादसा बीती रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही छपोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम छपोरा की है। 

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

इस हादसे को लेकर पान ठेला के संचालक सुदामा श्रीवास ने बताया कि वह रोज की तरह रात 09 बजे अपने ठेले को बंद कर घर चला गया था। रात 11 के करीब कुछ लोगो ने आकर सूचना दी कि उसके पान ठेले को तेज रफ्तार हायवा ने टक्कर मार दी है और जब मौके पर जा कर देखा तो पूरा पान ठेका चकनाचूर हो गया था। बताया जा रहा है कि पान ठेला बंद होने के बाद भी कुछ लोग ठेले के पास खड़े होकर बात कर रहे थे जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply