छत्तीसगढ़

श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत, रामलला के दर्शन कर जा रहे थे काशी

यूपी के जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत हो गई। यहां पंखाजूर से रामलला के दर्शन कर काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

जानकारी के मुताबिक, ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस ट्रेलर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि पंखाजुर से 50 श्रद्धालु  बालाजी ट्रेवल्स से 7 सितंबर को से छत्तीसगढ़ से निकले थे। सभी ने पहले अमरकंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह वृंदावन से अयोध्या धाम पहुंचे थे। यहां सभी श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया और रविवार रात 11 बजे डिनर करने के बाद बस से काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए थे। तभी ये हादसा हुआ और मौके पर चीख पुकार मच गई।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। इस हादसे में बस का चालक दीपक समेत श्रद्धालुअ आशा भवन, गुलाब, सहित एक अन्य महिला की मौत हो गयी। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर है।

Related Articles

Leave a Reply