छत्तीसगढ़

जहरीली शराब से दो युवकों मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया चक्काजाम…!

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के करही गांव में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत को गई। मृतकों की पहचान सूरज यादव और मनोज कश्यप के रूप में हुई है। दोनों ने गांव के कोचिया के पास से शराब ख़रीदा था। जिसे पीने के बाद दोनों की मौत हो गई।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सूरज यादव और मनोज कश्यप ने गांव के ही कोचिया भोला टंडन से अंग्रेजी शराब ख़रीदा था। जिसे शराब पीने के बाद दोनों युवक बेहोश हो गए। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया। इस दौरान सारंगढ़ के निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं परिजनों ने शराब में जहर मिलाये जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र


शराब पीने से 2 युवकों की मौत के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही वे बिर्रा के चौक में चक्काजाम कर सड़क पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर समझाइश देने में जुट गई है।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई


कोचिया भोला टंडन पर अवैध तरीके से शराब बिक्री करने के आरोपी लगे हैं। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल मामले में बिर्रा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply