छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यलय में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त की लेकिन महात्मा गांधी के आह्वान पर वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ, कर्मठ नेता और स्वाधीनता संग्राम के सच्चे सेनानी थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। समाज के लिए किए गए उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply