छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा: सर्विस सेंटर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

जांजगीर चांपा: थाना चांपा पुलिस ने हथनेवरा चौक स्थित टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर में रात के दौरान खड़ी ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो चोर और एक खरीददार सहित तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा।

गिरफ्तार आरोपियों में बिरजू सूर्यवंशी (22), संजय रोहिदास (25) और खरीददार अमित कुमार साहू (41) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 40 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त पेंचकश, हथौड़ा और नगदी बरामद किया गया।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में जांच की गई। सभी आरोपियों ने डीजल चोरी की बात स्वीकार की।

Related Articles

Leave a Reply