छत्तीसगढ़

LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, 16 रुपये तक इजाफा

रायपुर/दिल्ली। अक्टूबर 2025 की शुरुआत हो चुकी है और ये कई बड़े बदलावों (1st October Rule Change) के साथ शुरू हुआ है. महीने की पहली तारीख को ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 16 रुपये तक की बढ़ोतरी (LPG Cylinder Price Hike) की गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक एलपीजी के दाम बढ़ाए हैं. हालांकि, ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई है, जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई चेंज नहीं किया गया है.

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

आईओसीएल की वेबसाइट पर अपडेट किए गए एलपीजी सिलेंड प्राइस पर गौर करें, तो राजधानी दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके बदलाव के बाद 19 किलो का सिलेंडर अब पहले के 1580 रुपये के बजाय 1595 रुपये का मिलेगा. वहीं कोलकाता की बात करें, तो कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1700 रुपये हो गई है.

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

अन्य महानगरों की बात करें, मुंबई में अब तक 1531 रुपये का मिलने वाला 19KG Cylinder अब 1547 रुपये का, जबकि चेन्नई में इसके दाम को 1738 रुपये से बढ़ाकर 1754 रुपये कर दिया गया है. दिल्ली के अलावा तीनों शहरों में इसकी कीमत में 16 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. ये नई कीमतें 1 अक्टूबर 2025 से लागू कर दी गई हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

इससे पहले बीते कुछ महीनों से लगातार कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही थी. सितंबर महीने की शुरुआत में इस कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से कीमत में 51.50 रुपये कम किए गए थे. तो उससे पहले 1 अगस्त को ये 33.50 रुपये सस्ता हुआ था. जुलाई 2025 की पहली तारीख को भी 19 किलो के सिलेंडर का भाव 58 रुपये तक कम हुआ था.

Related Articles

Leave a Reply