छत्तीसगढ़

बारिश से बचाने खेत में तिरपाल लगाने गए थे पति-पत्नी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई दोनों की मौत

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्री मानसून के पहले हो रही अंधड़ और बारिश तबाही मचा रही है। पेड़, बिजली पोल गिरने की लगातार घटनाएं हो रही है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से किसान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपती फसल को बारिश से बचाने के लिए खेत में तिरपाल लगाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मामला ​​​​​​​कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र का है।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार सिंगापुर गांव गणेश पटेल (40) अपने खेत में प्याज की फसल लगाई थी। अचानक मौसम बदला। आंधी और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बेमौसम हो रही बारिश से प्याज की फसल खराब हो सकती थी। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। इसलिए वह अपनी पत्नी मीरा पटेल (36) के साथ फसल बचाने पहुंचा था।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

दंपति फसल को बचने के लिए तिरपाल लगा रहे थे। इस दौरान बिजली गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में शोक है।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Related Articles

Leave a Reply