जांजगीर चांपा

जांजगीर: शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध….अब सलाखों के पीछे

जांजगीर-चांपा
युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार का रिमाण्ड में जेल भेज दिया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण सदर का आरोपी टेकराम कौशिक उर्फ झोल्टू पिता स्व. जगतराम कौशिक उम्र 20 वर्ष साकिन पेण्ड्री थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा के द्वारा पीडि़ता को बहला फुसला कर शादी का झांसा देते हुये ले जाकर पीडि़ता से कई बार शारीरिक संभोग स्थापित किया है, के संबंध में लिखित शिकायत आवेदन के आधार पर अपराध क्र 308/21 धारा 363, 366, 376 (2) (ढ) भादवि 05 (ठ) 06 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया मामले की गम्भीरता को जान कर आपराधी की धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को विधिवत दिनांक 19 जुलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ में अपराध घटित करना स्वीकार करने से गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय अपर एवं सत्र न्यायाधीश महोदय (एफटीसी) न्यायालय जांजगीर जिला जांजगीर चांपा भेजा गया है सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही में विवेचक थाना प्रभारी ओ पी कुर्रे एवं उनके हमराह स्टाफ उप निरीक्षक एस के शर्मा, आर. 490 जगदीश, सैनिक 222 चन्द्रशेखर प्रधान रत्नाकर एवं महिला आर. 353 प्रेमा जांगड़े की सराहनीय योगदान रहा।

See also  जांजगीर-चांपा में होली पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, तीन जापानी तकनीक वाले ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी, भीड़भाड़ व ट्रैफिक पर रहेगी पुलिस की हवाई नजर

Related Articles

Leave a Reply