छत्तीसगढ़

मंत्री-विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार

सरगुजा। केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्थानीय विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में धारा 353 (2) B.N.S. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आकांक्षा को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें, आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा क्षेत्रीय विधायक के विरुद्ध अभद्र, अशोभनीय और मर्यादाहीन शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणियां की थी. यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई.

इस मामले को लेकर सीतापुर थाना पुलिस ने कहा कि आकांक्षा टोप्पो पर आरोप है कि पत्रकार न होने के बावजूद वह स्वयं को पत्रकार की तरह प्रस्तुत कर झूठी और भ्रामक जानकारियां सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर रही थीं, जिससे सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है और आमजन में गलत संदेश जा रहा है.

See also  तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग उछलकर गिरा सड़क पर मौके पर मौत

बताया गया है कि आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इस तरह के मामलों को लेकर पहले भी विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. इस प्रकरण में उन्होंने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शासकीय भूमि से जुड़े मुद्दे पर कथित रूप से झूठे आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित की थी.

फिलहाल मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अग्रिम विवेचना के तहत आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply