छत्तीसगढ़

CG में पकड़ाया 546.170 किलो गांजा: जवानों ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर

सुकमा जिले में गांजा तस्करी करते हुए 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर महाराष्ट्र से ट्रक में लगभग 546.170 किलो गांजा छिपा कर ला रहे थे। तोंगपाल थाना के जवानों व CRPF 227 G कंपनी के जवानों ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर राजेश (28) व गजानंद भगत (50) ये दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। आरोपी अपनी ट्रक में लोहे की जालियों के बीच में पॉलीथिन के नीचे गांजा की एक बड़ी खेप छिपा कर छत्तीसगढ़ ला रहे थे। जिसकी सूचना तोंगपाल पुलिस को मिली थी। वहीं इलाके में तैनात CRPF व थाना के जवानों के द्वारा इलाके में नाकेबंदी की गई थी। यहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी भी ली गई। इस बीच एक ट्रक यहां से गुजर रही थी। जिसे जवानों ने रुकवाया और तलाशी ली। जिसमें 546.170 किलो गांजा बरामद किया गया। जवानों ने तस्करों को फौरन गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply