छत्तीसगढ़

कैदी की कुटाई करने वाला जेलर सस्पेंड: जेल के बाहर पिटाई करते वीडियो सामने आने पर विभाग का एक्शन

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। जहां उप जेल बाहर जेलर का कैदी से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जेल के जेलर को जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, महानिर्देशक ने निलंबित कर दिया है।

See also  बिलासपुर में ईडी का छापा, कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और तीन करोड़ के हीरों का हार जब्त

जानकारी के मुताबिक़, जेलर ने पूर्व में जेल से रिहा हुए कैदी तीजराम चौहान से मारपीट की थी। पूर्व कैदी तीजराम नशे की हालत में उप जेल पहुंचा था। दरअसल, कैदी तीजराम डकैत के जुर्म में अंदर कैदी से मिलने की जिद कर रहा था। जेलर के साथ बत्तीमीजी और झूमाझपटी कर चश्मा तोड़ा था। जेलर के गले में खरोच आया है। सक्ती थाने में जेलर सतीश चंद्र भार्गव ने शिकायत की है।

See also  चलती पिकअप को रोकर व्यापारी से 50 हजार की लूट : 4 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर धमकाया, नगदी लेकर फरार

गौरतलब है कि, उप जेल के पूर्व कैदी तीजराम चौहान को जब जेलर ने मिलने देने से मना किया। तो उसने जेलर के साथ बत्तमीजी की। इस दौरान उसने जेलर का चश्मा भी तोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए उप जेल के जेलर सतीशचंद्र भार्गव ने आरोपी की कुटाई कर दी। वहीं जेल के बाहर कुटाई करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें जेलर समेत तीन से चार लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

Related Articles

Leave a Reply