छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जुआ खेलते पकड़ाए सात पटवारी, इसमें संघ का अध्यक्ष भी शामिल, 20 लाख रुपये का सामान जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस ने देर रात एक छापेमारी के दौरान रमन नगर स्थित एक घर में जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित छह पटवारी और एक निजी ऑपरेटर शामिल हैं।

गिरफ्तार पटवारियों में पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिष सर्वे (बिलासपुर), गोविंद कंवर (कोरबा), उमेश पटेल (सक्ती) और जांजगीर क्षेत्र के हेमचंद तिवारी, राहुल प्रताप सिंह, देवेश अम्बष्ट शामिल हैं। इसके अलावा, एक जुआरी हरीश सिंह ऑपरेटर है, जबकि रवि राठौर जांजगीर का निवासी है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

20 लाख रुपये का सामान जब्त
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जुआ स्थल से 40,200 रुपये नकद, ताश की 52 गड्डियां, 6 मोबाइल फोन, 2 कार, 2 स्कूटी समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दी। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

Related Articles

Leave a Reply