छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 137/25 धारा 137(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

नाबलिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर-चांपा एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी सतनाम सिंह जाटवर उर्फ चींट निवासी बलौदा को सक्ती जिले के जैजैपुर से पकड़कर हिरासत मे लिया। पूछताछ में नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  रहस्यमयी बीमारी : उल्टी-दस्त, हाथ-पैर में सूजन और सांस लेने में तकलीफ से 8 ग्रामीणों की मौत 

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकात पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि दाउलाल बरेठ, महिला प्र.आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक भूषण राठौर, गौकरण राय का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply