छत्तीसगढ़

21 अगस्त को भारत बंद, सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा पूरा छत्तीसगढ़, निकाली जाएगी आक्रोश रैली

बीजापुर: 21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है. इसका समर्थन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भी एसटी एससी समाज के लोगों ने किया. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा लागू करने के फैसले के खिलाफ के विरोध में भारत बंद को समर्थन देते हुए बीजापुर बंद का आह्वान किया गया है. सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक पूरा बीजापुर जिला बंद रहेगा. इसके लिए एक समिति गठित की गई. इस समिति का अध्यक्ष शंकर कुडियम को बनाया गया.

21 अगस्त को बंद रहेगा पूरा बीजापुर: स्थानीय गोंडवाना भवन में आयोजित एसटी, एससी समाज की संयुक्त बैठक में बीजापुर में आक्रोश रैली निकालने पर सर्व सहमति बनी. आरक्षण बचाओ एससी एसटी संयुक्त समिति के अध्यक्ष शंकर कुडियम ने बताया “21 अगस्त को बीजापुर जिले के सभी व्यवसायिक संस्थान, परिवहन सेवाएं, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे. इस दिन बीजापुर शहर में फैसले के विरोध में रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा.”

See also  जतमई घटारानी से लौट रहे पर्यटकों से भरी पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, 11 घायल

एसटी एससी समाज की बैठक: संयुक्त बैठक में आक्रोश रैली के लिए समिति गठित की गई. जिसका अध्यक्ष शंकर कुडियम को बनाया गया है. इसके अलावा उपाध्यक्ष सुरेश चंद्राकर, गुज्जा पवार, त्रिपति यालम, लक्ष्मीनारायण पोर्तेक, मनीष सोनवानी, रैमनदास झाड़ी, बीएस मिंज, सचिव कमलेश पैंकरा, सह सचिव कमलदास झाड़ी, कोषाध्यक्ष जगबंधु मांझी, सह कोषाध्यक्ष राकेश परतागिरी, संरक्षक जग्गूराम तेलामी, अशोक तालंडी, भुनेश्वर सिंह कंवर, अजय दुर्गम, बीआर अमान, नरेंद्र बुरका, सकनी चंद्रैया, पांडू राम तेलाम, कल्याण सिंह कुर्रे, मीडिया प्रभारी बसंत मामडीकर, सन्नु हेमला, समैया पागे, राजेश झाड़ी, विधि सलाहकार अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण गोटा, अधिवक्ता सल्लूर वेंकटी, अधिवक्ता ज्योति कुमार है.

Related Articles

Leave a Reply