कोरबा

फांसी के फंदे पर लटकता मिला बेटी का शव : 17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, घर में थी अकेली

कोरबा

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में रहने वाली एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर अकेली ही थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

मृतका चंचल यादव के पिता अशोक यादव ने बताया कि सुबह-सुबह वह घर से काम पर चला गया था। उसकी पत्नी भी किसी काम से बाहर गई हुईं थी। वहीं, उसकी बेटी चंचल यादव घर पर अकेली थी। बाहर से उसकी मां जब घर लौटी तब उसने देखा कि चंचल का शव घर पर पंखे से लटक रहा है। पत्नी ने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को देने के साथ ही उसे दी। अशोक यादव ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चंचल के शव को फंदे से उतारा और पंचानाम करके उसे पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

मृतका के पिता अशोक यादव ने बताया कि उसकी बेटी ने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया उसे भी नहीं पता है। चंचल यादव आठवीं पास होने के बाद एस साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। कुछ महीने पहले सड़क हादसा उसका दायां पैर फैक्चर हो गया था, जिससे वह बेहद परेशान भी रहा करती थी। चंचल यादव आपस में चार भाई बहन थी। दो का विवाह हो गया है, जबकि चंचल तीसरे नंबर की थी।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply