छत्तीसगढ़

खेलते-खेलते तीन बच्चों ने खा लिया जहरीला फल, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते तीन मासूम बच्चों ने झाड़ियों में लगे एक जहरीले जंगली फल का सेवन कर लिया। फल खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने पर उन्हें परिजनों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेकाज में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल, तीनों बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर : रायपुर- उरकुरा- मांढर सेक्शन में तकनीकी अपग्रेड के चलते लोकल ट्रेने रहेंगी प्रभावित 

यह घटना जगदलपुर के खड़कघाट इलाके की है, जहां 6 वर्षीय जॉन, 5 वर्षीय जीवन और 6 वर्षीय अल्फा पास की झाड़ियों में खेलते-खेलते पहुंचे थे। खेल के दौरान उन्होंने झाड़ियों में लगे एक अज्ञात फल को तोड़कर खा लिया। कुछ समय बाद सभी बच्चों को घबराहट, उल्टियां और कमजोरी की शिकायत होने लगी। परिजनों ने जब बच्चों से पूछताछ की, तो उन्होंने फल खाने की बात बताई।

See also  छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों ने ‘रानीजाड़ा’ नामक जहरीले जंगली बीज का सेवन किया था। डॉक्टरों की तत्परता और समय पर इलाज के कारण बच्चों की हालत में सुधार हुआ और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

Related Articles

Leave a Reply