छत्तीसगढ़

जशपुर में अश्लील हरकत करने वाला टीचर गिरफ्तार, क्लास में छात्राओं से करता था छेड़छाड़

जशपुर

जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के हाईस्कूल में पदस्थ व्याख्याता एलबी को गिरफ्तार कर लिया गया है. छात्राओं के आरोपों और घटना की पुष्टि होने के बाद आरोपी टीचर पर कार्रवाई की गई. घटना 15 जनवरी की: छात्राओं ने शिक्षक पर क्लास रूम में अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया. छात्रों ने आरोप लगाया कि क्लास के दौरान टीचर ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की. विरोध करते हुए छात्रा वहां से भाग गई और स्कूल की महिला शिक्षक को इसके बारे में बताया. जब ये बात स्कूल में फैली तो दूसरी कई अन्य छात्राओं ने भी टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. स्कूली छात्राओं ने टीचर पर कार्रवाई की मांग भी की.

18 जनवरी को तीन सदस्यीय जांच टीम स्कूल पहुंची: : स्कूल में गंभीर मामला सामने आने के बाद प्राचार्य ने डीईओ को लिखित आवेदन दिया. डीईओ ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करते हुए तुरंत जांच रिपोर्ट मांगी. 18 जनवरी को जांच टीम में शामिल शिक्षा विभाग की सहायक संचालक, बीईओ फरसाबहार व महिला प्राचार्य ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं और स्कूल स्टाफ का बयान लिया. सहायक संचालक सरोज खलखो ने बताया कि छात्राओं ने घटना की पुष्टि की है. जांच रिपोर्ट जिला पंचायत सीईओ को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है. जिसके बाद आरोपी शिक्षक पर FIR की गई.

See also  छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, मुंशी की हत्याकर 4 गाड़ियां भी फूंकीं

मामले में डीईओ एनके सिन्हा ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य ने मामले की लिखित शिकायत की थी जिसमें जिला पंचायत सीईओ के द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई. अब आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Leave a Reply