छत्तीसगढ़

खरसिया के पास भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बस को मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां बिलासपुर हाइवे में खरसिया के चोढा चौक के पास एक हादसा हुआ है। चोढा चौक में ट्रक ने एक सद्भावना बस को टक्कर मार दिया है। जिसकी टक्कर से बस पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 लोगों को गंभीर चोट लगी है और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, यह बस खरसिया से छाल जा रही थी। हादसे में घायल लोगों को खरसिया के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बस में करीबन 40 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची।

रायगढ़ में बस और ट्रक की भिड़ंत
वहीं दो दिन पूर्व ही रायगढ़ जिले में यात्री बस और ट्रक की आमने- सामने से भिड़ंत हो गई। पूर्णा बस में सवार 15 लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बस रायगढ़ से कापू जा रही थी। यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

See also  बेटे ने पिता की डंडे से पीट पीटकर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply