छत्तीसगढ़

इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही यात्री बस में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा। इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही एक यात्री बस में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बस की सीट पर बैठे-बैठे अचानक अचेत हो गया। मृतक के पास इलाहाबाद से बिलासपुर तक का टिकट मिला है।

घटना की जानकारी मिलते ही बस चालक और परिचालक युवक को लेकर सीधे पंडरिया थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंडरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी केके श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, 15 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

Related Articles

Leave a Reply