छत्तीसगढ़

रायपुर हत्याकांड का खुलासा, भाई ने बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के छपोरा गांव में खेत से मिली अधजली लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग को कारण बताते हुए पुलिस ने दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार किया है।

शराब पिलाने के बाद हत्या 

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

पुलिस के मुताबिक मृतक ललित धीवर का अर्जुन धुर्व की बहन से प्रेम संबंध था। इसी बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने ललित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोपियों ने जयंती कार्यक्रम का बहाना बनाकर ललित को खेत में बुलाया, जहां शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

हत्या के बाद आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने की कोशिश की और गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

23 दिसंबर को खेत में मिला था शव

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को छपोरा गांव के बाहर खेत में जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply