छत्तीसगढ़

बारिश से ढही दिवार: 5 साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल, अस्पताल पहुंचे विधायक

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मिट्टी की दीवार गिरने से मां और बेटी दब गई। इस हादसे में करीब 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई और माँ गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल माँ को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज बारिश के कारण दीवार हो क्षतिग्रस्त गया था। इस हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक राजेश अग्रवाल अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। यह घटना ग्राम लहपटरा की लखनपुर थाना क्षेत्र की है।

समय रहते नहीं पहुंची मदद
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिससे पुराने और कच्चे मकानों को खतरा बना हुआ था। प्रशासन से समय रहते राहत व मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे जर्जर मकानों की तत्काल जांच कर आवश्यक सहायता देने की मांग की है।

See also  चचेरी दीदी ने नाबालिग बहन का कराया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply