छत्तीसगढ़

सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराई तेज रफ्तार बाईक, हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

कोंडागांव।  कोंडागांव – उमरकोट मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाईक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोंडागांव से काम कर बाईक से अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़ी एक पिकअप से उनकी टक्कर हो गई।

See also  बस्तर में बिक रही दुनिया की सबसे महंगी सब्जी : प्रकृति का उपहार है बोरा, तीन हजार रुपये किलो है कीमत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप क्रमांक CG 06 GD 1942 का डीजल खत्म हो गया था। जिस कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया था। अंधेरा होने के कारण युवकों को दिखा नहीं। बाइक से आ रहे युवक खड़ी पिकअप के पीछे जा टकराए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  अटेंडेंस ऐप ने बढ़ाईं मुश्किलें : तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, मैनुअल बायोमेट्रिक व्यवस्था की उठाई मांग

हादसे में मृतक दोनों युवक सगे भाई बताए जा रहे हैं, जो ग्राम बेड़ा के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को  कोंडागांव शासकीय अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी : 755 करोड़ आएगी लागत, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेलमंत्री को कहा थैंक्यू

Related Articles

Leave a Reply