कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा के हनुमान जयंती समारोह में हादसा : करतब दिखाते वक्त आग की चपेट में आई महिला, बचाते हुए दो अन्य भी झुलसे

कोरबा। हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया जब करतब प्रदर्शन के दौरान आग अचानक भड़क उठी, जिसकी चपेट में एक महिला आ गई। उसे बचाने के प्रयास में दो और लोग झुलस गए। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह तस्वीरें दिख रही हैं।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

करतब के दौरान भड़की आग
रजगामार चौकी क्षेत्र के मेन क्लब एरिया में हनुमान जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां मंच पर चल रहे आग से जुड़े करतब के दौरान अचानक आग नियंत्रण से बाहर हो गई। पास खड़ी महिला तुरंत लपटों की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

बचाने दौड़े दो लोग भी झुलसे
स्थानीय लोगों और कार्यक्रम में मौजूद युवकों ने तुरंत महिला को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच दो लोग भी लपटों में फंसकर बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

स्थानीय लोगों की तत्परता से टली बड़ी जनहानि
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर स्थानीय लोग तुरंत मदद न करते तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। झुलसे हुए तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply