छत्तीसगढ़

यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, चालक का टूटा पैर, कई लोग बुरी तरह घायल

रायगढ़। जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां कापू मार्ग पर चिराईपानी लाखा के पास पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, चालक का बुरी तरह फंस गया और उसका पैर टूट गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने रायगढ़ से कापू जा रही सवारी से भरी पूर्णागिरि बस को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर केबिन पूरी तरह धंस गया, जिसमें ड्राइवर बुरी तरह फंस गया और उसका पैर टूट गया। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं। तेज झटकों और शीशा टूटने से कई यात्रियों को छोटे-बड़े गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही एएसपी आकाश मरकाम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया है, जिनमें 2–3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

See also  20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार गिरफ्तार, ऋण पुस्तिका के एवज में मांगे थे 90 हजार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा 

Related Articles

Leave a Reply