छत्तीसगढ़

‘PRESS’ लिखी हुई कार में शराब तस्करी का भंडाफोड़: लग्जरी इनोवा से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में पत्रकारिता की आड़ में अवैध शराब तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लग्जरी इनोवा कार में बड़े-बड़े अक्षरों में ‘प्रेस’ लिखकर मध्य प्रदेश से अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। लेकिन आबकारी विभाग की मुस्तैदी ने पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने दरिमा नवानगर थाना क्षेत्र के अडची गांव में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने एक तस्कर को मौके से दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

15 पेटी मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद
आपको बता दें कि, तलाशी के दौरान लग्जरी इनोवा कार से 15 पेटी मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार को भी जब्त कर लिया गया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

फरार आरोपी की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है, जो पहले एक सरकारी शराब दुकान में काम करता था। नौकरी से हटाए जाने के बाद उसने अवैध शराब तस्करी का रास्ता अपनाया। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply