छत्तीसगढ़

ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत : अब 45 नहीं सिर्फ 25 दिन में बुक होगा अगला सिलेंडर

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। ग्रामीण वितरकों से जुड़े ग्राहकों के लिए अगली LPG रिफिल बुक करने का अंतराल अब 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।

नए नियम के लागू होने के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं को अगली रिफिल के लिए पहले की तुलना में कम समय इंतजार करना होगा। खासकर अधिक गैस खपत वाले परिवारों के लिए यह बदलाव राहत देने वाला माना जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक अपनी पिछली रिफिल बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद अगली रिफिल के लिए बुकिंग करा सकेंगे। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि बुकिंग से पहले पिछली रिफिल की तारीख जरूर जांच लें, ताकि निर्धारित अवधि को लेकर कोई परेशानी न हो।

See also  बढ़े बिजली के दाम तो कांग्रेस लालटेन लेकर सड़कों पर उतरी.. साय सरकार को लिया निशाने पर, जानें क्या कहा

नए बुकिंग अंतराल को लेकर सभी ग्रामीण गैस वितरकों को अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। बुकिंग केंद्रों, वितरक कार्यालयों और डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों के माध्यम से ग्राहकों को नए नियम की जानकारी देने को कहा गया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने बुकिंग के बाद सिलेंडर की समय पर और सुचारू डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्टॉक, परिवहन या तकनीकी कारणों से किसी तरह की समस्या होने पर उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी देने की बात भी कही गई है।

वितरण व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को 25 दिन के नए अंतराल की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों को बुकिंग के दौरान सही जानकारी मिल सके और किसी तरह का भ्रम न रहे। ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे रिफिल बुक करते समय निर्धारित 25 दिन के अंतराल का ध्यान रखें। बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े विवरण को सुरक्षित रखने तथा किसी समस्या की स्थिति में संबंधित गैस वितरक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों से चर्चा के बाद सरकार लेगी लाकडाउन का फैसला

Related Articles

Leave a Reply