छत्तीसगढ़

नाबालिग को शराब पिलाकर करते थे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा पुलिस ने नाबालिग बालिका से वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला, उसके साथी और दो नाबालिग बालिकाओं को पकड़ा है।

दरअसल, पीड़िता की मां ने 8 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी घर से नाराज होकर लापता हो गई है। तलाश के दौरान बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बड़ा खुलासा किया कि उसकी सहेली और उसके परिजन उसे बहलाकर रायगढ़ ले गए थे। वहां उसे शराब पिलाकर जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला जाता था। विरोध करने पर धमकाया और मारपीट भी की जाती थी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सहेली की मां कालिका तिवारी, उसके साथी विक्की भोजवानी और अन्य नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक विक्की भोजवानी के खिलाफ पहले भी पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया है।

See also  सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख : 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश, निगम ने दिए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply