छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पेड़ पर लकड़ी काटने चढ़ी महिला की करंट से मौत, 33 KV हाईटेंशन तार की चपेट में आई

जांजगीर-चांपा जिले में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के सरखो गांव की है। महिला परमेश्वरी बिंझवार (32) 3 महिलाओं के साथ सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टहनियां लेने गई थी।

महिला जामुन के पेड़ में चढ़कर टहनियां काट रही थी। 33 केवी का तार पेड़ से होकर गुजरा हुआ था। टहनियां काटते समय महिला बिजली तार की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेजा गया

नीचे खड़ी महिलाओं ने आसपास के लोगों को बुलाया। नैला चौकी उप थाना में घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरा और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

पौधों की नार को ऊपर करने टहनियां लेने गई थी

जानकारी अनुसार सोमवर की सुबह परमेश्वरी बिंझवार घर की बाड़ी में लगे सब्जी के पौधों के नार को ऊपर करने के लिए टहनियां लेने गई थी। सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ की टहनियां काटते समय यह हादसा हो गया।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply