देश

रेलवे की जानलेवा लापरवाही! बारिश के बीच खंभे में आया करंट, स्टेशन पर महिला की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें एक महिला की जान चली गई. दरअसल, महिला जब स्टेशन जा रही थी, उस समय बारिश की वजह से वाटर लॉगिंग हो चुकी थी. रास्ते में भरे पानी से बचने के लिए महिला ने बिजली के खंभे का सहारा लिया तो करंट का झटका लग गया. आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. रेलवे के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा नाम की महिला सुबह करीब साढ़े 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी. महिला के साथ दो अन्य महिलाएं और 3 बच्चे थे. साक्षी को भोपाल शताब्दी ट्रेन से जाना था. रात से ही तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से स्टेशन के आसपास पानी भरा हुआ था.

स्टेशन की ओर जाते समय पानी से बचने के लिए महिला ने सहारा लेने के लिए बिजली का खंभा पकड़ लिया. इसी दौरान महिला को करंट का जोरदार झटका लग गया और महिला गिर गई. आसपास मौजूद लोगों ने जब देखा तो उन्होंने महिला को बचाने की कोशिश की. लोगों ने सावधानी बरतते हुए महिला को खंभे से अलग किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया.

See also  ननद की शादी की खबर से घबरा गई भाभी, भाई संग मिलकर किया ऐसा कांड… पहुंची सलाखों के पीछे

बारिश की वजह से हो गई थी वाटर लॉगिंग

लोगों का कहना है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास बारिश होने की वजह से वाटर लॉगिंग हो गई थी. यहां बिजली के खंभे के आसपास पानी भर गया था. साक्षी आहूजा खंभे के पास से ही गुजर रही थी. साक्षी ने जैसे ही सहारा लेने के लिए खंभा पकड़ा, वैसे ही करंट का झटका लगा.

खंभे के आसपास खुले पड़े थे बिजली के तार, तभी आ गया करंट

बताया जा रहा है कि जो खंभा लगा है, उस पर बिजली के खुले हुए तार थे, इसी वजह से खंभे में करंट आ गया. जब महिला ने रास्ते से निकलते हुए खंभे को टच किया तो उसे करंट का झटका लग गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. रेलवे के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार इसमें किसकी लापरवाही थी. सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है, मामले की जांच चल रही है. घटना को लेकर आईपीसी की धारा 287/304 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

See also  आज केते एक्सटेंशन कोल खदान की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने विरोधियों को दूर रहने लगाया बैनर-पोस्टर

घटना को लेकर रेलवे ने क्या कहा?

उत्तर रेलवे के दीपक कुमार ने कहा कि प्राथमिक जांच से लगता है कि बारिश के कारण पानी जमा होने के कारण करंट आने से यह हादसा हुआ है. ऐसा प्रतीत होता है कि इंसुलेशन फेलियर के कारण केबल से करंट लीकेज हुआ. रेलवे की कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की कमी नहीं है. ऐसा हादसा दोबारा न हो, इसके लिए जांच की जा रही है. दिल्ली मंडल में विद्युत सेफ्टी ड्राइव शुरू की गई है, जिससे ऐसा हादसा दोबारा न हो.

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिया ये बयान

करंट से महिला की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का बयान आया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि 25 जून को एग्जिट-1 एनडीआरएस के पास पीजी साइड में एक महिला को करंट लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद एएसआई गायकवाड़ को मौके पर भेजा गया. एएसआई जब मौके पर पहुंचे तो साक्षी आहूजा नाम की महिला बेहोश पड़ी थी.

See also  सड़क हादसे में एक की मौत: बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, छात्रा सहित तीन लोग घायल

इसके बाद साक्षी को तुरंत उनकी बहन माधवी के साथ एलएचएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. इस मामले में मृतका की बहन माधवी ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी. शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 287/304-ए के तहत केस दर्ज किया गया है. क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

Related Articles

Leave a Reply