छत्तीसगढ़

पांचवें दिन भी इंडिगो संकट जारी: रायपुर से उड़ान भरने वाले 7 फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे यात्री

रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रविवार को इंडिगो फ्लाइट कैंसिल रहेगी। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, रायपुर से उड़ान भरने वाले इंडिगो की सात फ्लाइट्स कैंसिल है। जिसमें मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, बंगलूरू और कोलकाता की फ्लाइट शामिल है।

See also  22 अप्रैल को दंतेवाड़ा आएंगे सचिन तेंदुलकर:क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे, बच्चों से मिलेंगे, साथ क्रिकेट भी खेलेंगे

वहीं स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन का संकट शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। DGCA के नए नियमों के बाद उड़ानों के शेड्यूल पर भारी असर पड़ा है। स्थिति यह है कि इंडिगो की लगभग 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतज़ार करना पड़ा और कई लोग परेशान होकर ट्रेन का सहारा लेते दिखे।

See also  पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 60 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर रूट सबसे ज्यादा प्रभावित
दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रूट पर इंडिगो की पांच फ्लाइटें रद्द, जबकि मुंबई-रायपुर-मुंबई के बीच संचालित होने वाली तीनों नियमित उड़ानें शुक्रवार को नहीं चलीं।इसके अलावा अहमदाबाद, लखनऊ, कोलकाता और बेंगलुरुवार रूट पर उड़ानें कई-घंटों की देरी से आईं।

उड़ानें रद्द, दूसरी फ्लाइट्स के दाम दोगुने
फ्लाइट रद्द होते ही दूसरी एयरलाइंस के टिकटों के दाम में 100% तक बढ़ोतरी देखी गई। कई यात्रियों ने बताया कि 5-6 हजार के टिकट 12-15 हजार तक पहुंच गए हैं।

See also  जशपुर में विमान हादसे का सरकार ने किया खंडन, कहा- इस तरह की घटना की सूचना नहीं

Related Articles

Leave a Reply