छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में विदेशी पर्यटकों को योग सिखाने वाला बाबा निकला नशे का सौदागर, गांजा बेचता पकड़ा गया

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी पहाड़ी क्षेत्र में संचालित फार्महाउस योगाश्रम में अवैध गांजा बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तथाकथित योगी बाबा को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के पास से लगभग दो किलोग्राम (1.993 किग्रा) गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में फार्महाउस से आपत्तिजनक अनैतिक सामग्री भी बरामद हुई है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी योगी बाबा कांतिलाल अग्रवाल (45), मूलरुप से डोंगरगढ़ का रहने वाला है। बीते 20 वर्षों से गोवा में योगाश्रम चला रहा था और वहां विदेशी पर्यटकों को योग-ध्यान की शिक्षा देने का दावा करता है। वह खुद को 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर और 100 से ज्यादा देशों का यात्री बताता है। डोंगरगढ़ में पिछले दो महीनों से वह फार्महाउस में गोवा की शैली में योगाश्रम निर्माण करा रहा था।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

मौके पर ही किया गया गिरफ्तार

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद 24 जून को पुलिस ने फार्महाउस में दबिश दी। बाबा के बरामदे में रखे दीवान से दो पैकेट गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में बाबा ने गांजा बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply