छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया करोड़ों का गांजा, ट्रक के अंदर का नजारा देख उड़े पुलिस के होश, 5 गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सिंघोड़ा क्षेत्र में पुलिस ने 312 किलो गांजा जब्त किया है जिसकी बाजार कीमत 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। तस्करी में शामिल परिवहनकर्ताओं और खरीदारों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिंघोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महासमुंद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उड़ीसा से अवैध गांजे की एक बड़ी खेप तस्करी कर भेजी जा रही है। इस सूचना के आधार पर सिंघोड़ा इलाके में विशेष टीम द्वारा छापा मारा गया जिसमें 312 किलो गांजा बरामद किया गया।

See also  मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, 97 फीसदी मजदूरों का ई केवायसी पूरा, भुगतान में आएगी पारदर्शिता

1.56 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध खेप
जप्त गांजे की कुल कीमत 1,56,34,500 रुपये आंकी गई है, जो हाल के दिनों में पकड़ी गई सबसे बड़ी खेपों में से एक मानी जा रही है। इस कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

दो परिवहनकर्ता और तीन खरीदार गिरफ्तार
पुलिस ने तस्करी में शामिल दो परिवहनकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तीन खरीदारों के नाम सामने आए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी ओडिशा से मुंबई महाराष्ट्र के लिए नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे।

See also  ताला काटकर घर में घुसा आरोपी, कुल्हाड़ी-गंडासे से किया जानलेवा हमला

ओडिशा से मुंबई के लिए हो रही थी तस्करी
जांच में खुलासा हुआ कि गांजा ओडिशा से लाया गया था और इसे महाराष्ट्र की राजधानी भेजने की तैयारी की जा रही थी। तस्करों का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था।

20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई जारी
पूरी कार्रवाई को NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

See also  रेलवे स्टेशन में नोटों से भरा बैग बरामद: सूटकेस खोलते ही पुलिस के उड़े होश, निकले इतने लाख कैश… चौंक जाएंगे आप

Related Articles

Leave a Reply