छत्तीसगढ़

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता: धान की फसल हो रही खराब, किसानों को मुआवजे की उम्मीद

किसानों की साल भर की मेहनत के बाद धान काटने के समय बेमौसम बारिश से धान बर्बाद होने के चिंता से किशान परेशान नजर आ रहे हैं। धान पककर तैयार है और कटने को तैयार है, ऐसे में बेमौसम बारिश से धान खराब हो रही है।

दरअसल, बेमौसम बारिश में किसान परेशान नजर आ रहा है। जिस तरह से चक्रवाती तूफान मोंथा का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर हों रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

लगातार बारिश से खराब हो रहे धान
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम हों रही बारिश व चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब किसानों के जीवन पर पड़ रहा है। देर रात से कई क्षेत्रों में हों रही तेज बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों की तैयार हुई धान की फसलें भीगकर खराब हो रही है। खेत में रखी धान की फसल बारिश के कारण भीग जाने से सड़ सकती है। तेज हवा और लगातार बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसलें गिरने से खराब हो रही है।

See also  जशपुर में विमान हादसे का सरकार ने किया खंडन, कहा- इस तरह की घटना की सूचना नहीं

किसानों ने प्रशासन से लागई मदद की गुहार
किसान बताते हैं कि, एक ओर जहां धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है तो दूसरी ओर कई जगहों पर धान की कटाई का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में पककर तैयार हुई धान की फसल के खेत में पानी भर जाने से सड़ जाएगी है। अब किसान करें तो करें क्या करें। किसानों का कहना है कि, हमारी थाली छीनी जा रही है, जिसका असर हमारे परिवार के खानें पर पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से उनके हालात पर मदद करने की गुहार लगाई है।

See also  जशपुर में बड़ा विमान हादसा, आरा पहाड़ से टकराकर प्राइवेट विमान क्रैश; पायलट, को-पायलट की मौत की आशंका

किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि दिया जाएगा- एसडीएम
एक ओर जहां इस बारिश और मोंथा चक्रवात ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है और उनको साल भर की अनाज की चिंता सताने लगी है। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर एसडीएम शिवानी जायसवाल ने माना कि, इस समय हों रही बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। उन्होनें कहा कि, अभी तक तो कोई शिकायत नहीं आई है। यदि किसान अपनी परेशानी बताते हैं, तो नियमानुसार मुआवजा राशि दिया जाएगा।

See also  रायपुर के पंडरी स्थित पुराना बस स्टैंड परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

Related Articles

Leave a Reply