छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और अनाचार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी करन सिन्हा ने 24 जनवरी 2026 को नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

मामले को गंभीरता से लेते हुए पामगढ़ पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश की और आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने तथा उसके साथ अनाचार करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी करन सिन्हा को 22 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक विनोद मनहर और महिला आरक्षक सविता पटेल का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply