छत्तीसगढ़

बीच सड़क पर ‘दे दना दन’…. सहेली के साथ मिलकर पत्नी ने चप्पलों और लात-घूसों से कर दी पति की धुनाई

सूरजपुर

आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहता है, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला. दरअसल, सूरजपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दो महिलाएं एक युवक को चप्पलों और लात-घूसों से धुनाई करते हुए नजर आ रही है. ये पूरा मामला सूरजपुर के NH 43 के मुख्य मार्ग स्थित ज़िला न्यायालय के सामने का है.
वीडियो मे देखा जा सकता है कि दो महिलाएं आपस में बातचीत करती हुई कहीं जा रही है. उसी दौरान एक युवक उन दोनों को रोककर कुछ बातें करता है, लेकिन कुछ ही देर में ये बातचीत कहासुनी में तब्दील हो जाती है और नौबत गाली गलौज तक पहुंच जाता है. जिसके बाद एक महिला युवक को चप्पलों और लात-घूसों से धुनाई कर देती है. हालांकि इस दौरान युवक खुद को बचाता हुआ दिखाई देता है. जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में दिख रही एक महिला युवक की पत्नी है, जबकि दूसरी महिला उसकी दोस्त है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जब मारपीट हद से ज़्यादा बढ़ गई, तो युवक ने भी पलटवार करते हुए पत्नी की सहेली को दो चार चप्पल और मुक्के मारता है, जबकि एक और महिला बीच बचाव करते दिखती है, लेकिन उसकी एक ना चली, जिसके बाद वो अपने पति को ही बुरा भला कहने लगती है.

See also  अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था जन्म, पिता नरेन पंडित राजा चक्रधर के दरबारी कलाकार रहे

पुराना विवाद
जानकारी के मुताबिक, पति नरेश मजदूरी का काम करता है, जिसकी शादी कुछ सालों पहले सोनगरा निवासी मनबसिया से हुई है. वहीं दोनों के दो बच्चे हैं. नरेश शराब पीने का भी आदी है, जिसके चलते पति-पत्नी में आए-दिन विवाद होते रहता था. हालांकि कुछ दिन पहले विवाद ज्यादा बढ़ गई थी, जिसके बाद पत्नी मनबसिया सूरजपुर के प्रगति नगर में किराए की मकान लेकर रहने लगी. वहीं दोनों बच्चे पिता नरेश के पास ही रहते हैं.

Related Articles

Leave a Reply