छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, नक्सलगढ़ टू दिल्ली की शुरू हुई फ्लाइट, बिलासपुर से कोलकाता हवाई सेवा शुरू

जगदलपुर

लंबे समय से बस्तर को हवाई मार्ग से दिल्ली तक जोड़ने की मांग पूरी हो गई है. 12 मार्च से एयर अलायंस फ्लाइट की शुरुआत हुई. 72 सीटर फ्लाइट हफ्ते में दो दिन जगदलपर से जबलपुर होते हुए दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी. इस फ्लाइट के शुरू होने से बस्तवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. पहले ही दिन 27 लोगों ने जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी. दिल्ली से 8 और जबलपुर से 11 लोग यानी लोग फ्लाइट से जगदलपुर पहुंचे.

जगदलपुर से दिल्ली का किराया काफी सस्ता: इस फ्लाइट की सबसे खास बात यह है कि किराया काफी कम है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट पर दिल्ली तक का किराया मात्र 2500 रुपये है. फ्लाइट के पहुंचते ही फ्लाइट का भव्य स्वागत किया गया. वॉटर कैनन से स्वागत किया गया. जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा. बताया जा रहा है जब भी कोई नई फ्लाइट की शुरुआत होती है. उस दौरान इसी तरह से विमान का स्वागत किया जाता है.

See also  अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को बड़ी राहत… पंकज महिंद्रा के अपहरण केस में कोर्ट ने किया बरी, भांजा भी दोषमुक्त

RCS के तहत एयरलाइंस के द्वारा जगदलपुर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट से जबलपुर होते हुए दिल्ली की कनेक्टिविटी आज 12 मार्च 2024 से शुरू हो रही है. जगदलपुर से दिल्ली की पहली उड़ान को देखते हुए फ्लाइट में 27 लोगों ने बुकिंग की है. यह बस्तर के लिए गर्व की बात है.- विजय दयाराम, बस्तर कलेक्टर

बिलासपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निवास से वर्चुअल और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 12 मार्च को बिलासपुर में रेल परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास और बिलासपुर-दिल्ली, बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान जिले के सभी जनप्रतिनिधि और नागरिक की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर फ्लाइट को रवाना किया.बिलासा बाई एयरपोर्ट से बिलासा बाई एयरपोर्ट से ठीक समय पर 10 बजे कोलकाता और दिल्ली के लिए नई उड़ान शुरू होने से शहरवासी काफी खुश नजर आए.

See also  पक्के घरों का सपना होगा साकार! PM आवास योजना-ग्रामीण के लिए 2677 करोड़ रुपए जारी

Related Articles

Leave a Reply