छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हसदेव नदी में बहे 3 छात्र : बिलासपुर से पिकनिक मनाने देवरी चिचोली गया था छात्रों का ग्रुप, तलाशी अभियान शुरू

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर मिल रही है। यहां हसदेव नदी के तेज बहाव में कॉलेज के 3 छात्रों के बहने की खबर है। हादसा पिकनिक स्पॉट देवरी चिचोली में हुआ है। छात्रों का ग्रुप यहां पिकनिक मनाने पहुंचा था।

देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को हसदेव नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से तीन युवकों के बह जाने की सूचना है। घटना के बाद पिकनिक स्पॉट पर हड़कंप मच गया। साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार से चार युवक और चार युवतियां पिकनिक मनाने देवरी-चिचोली पहुंचे थे। सभी हसदेव नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बहने वाले युवकों में मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा; पवन लाल, निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर के नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी चौकसे कॉलेज, बिलासपुर के विद्यार्थी हैं। हालांकि, युवकों की पहचान एवं अन्य विवरण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply