छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, LLB छात्रा की मौत, कॉलेज के लिए निकले, बहन घायल

जांजगीर-चांपा: जिले में एक कैप्सूल वाहन ने स्कूटी सवार दो बहनों को टक्कर मार दी। बम्हनीडीह-बिर्रा मार्ग पर हुए हादसे में LLB की छात्रा उमा कश्यप (25) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी बहन इस हादसे में घायल हुई है। दोनों बिर्रा के रहने वाले है।

मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है। उमा अपनी बहन के साथ जांजगीर में पढ़ाई के लिए कॉलेज जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उमा स्कूटी से गिरकर वाहन के पहिए के नीचे आ गई। उमा की बहन को भी चोटें आई हैं।

See also  कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट: भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
मृतक उमा कश्यप की बहन हादसे में बच गई।

मृतक उमा कश्यप की बहन हादसे में बच गई।

हादसे के बाद भागा ड्राइवर

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुछ दूरी पर खड़े कैप्सूल वाहन को जब्त कर लिया है।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

See also  भिलाई में DSP के बेटे ने की आत्महत्या : बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला BBA छात्र, घर में नहीं था कोई मौजूद

Related Articles

Leave a Reply