छत्तीसगढ़

देशी दवाइयों और विदेशी मशीनों से दर्द दूर करने का दावा, फर्जी डॉक्टरों को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र में खुद को डॉक्टर बताकर दर्द का इलाज करने का दावा करने वाले उत्तरप्रदेश के दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बिना वैध डिग्री के इलाज करने वाले दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवकों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाहर से आकर बिना किसी वैध डिग्री के इलाज कर रहे हैं. इस पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवकों से पूछताछ की. युवक खुद को आयुर्वेदिक उपचार से जुड़े होने की बात कहते हुए, अपने एक रिश्तेदार को डॉक्टर बताने लगे. युवकों के पास स्वयं के कोई वैध दस्तावेज नहीं था.

मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और कुछ संदिग्ध चूर्ण बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि पुलिस पहुंचने से पहले कथित डॉक्टरों का एक साथी मौके से फरार हो गया.

See also  JANJGIR-CHAMPA : ग्राम पंचायत अमोरा में टैक्टर पलटने से युवक की मौत

पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर आई, जहां पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मोहम्मद हकीम अकबर और मोहम्मद जैद बताया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों के खिलाफ बिना डिग्री इलाज करने, झूठा प्रचार-प्रसार कर लोगों को भ्रमित करने तथा जान से खिलवाड़ करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply