छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

10 हजार रुपए मांगने पर टांगी से हमला, युवक का कान काटा; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोंड में 10 हजार रुपए दिए उधारी को वापस मांगना युवक को भारी पड़ गया। जहां आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए टांगी से हमला कर दिया, जिससे युवक का दाहिना कान कट गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अकलतरा पुलिस के अनुसार ग्राम खोंड निवासी रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय ने 8 जून को अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वर्ष 2025 में दिवाली से पहले परिचित शनि केंवट को मकान निर्माण के लिए 10 हजार रुपए उधार दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं मिलने पर पैसे लौटाने की मांग की।

See also  दुष्कर्म केस में घिरे नायब तहसीलदार : FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए संरक्षण के आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक 8 जून की रात करीब 8 बजे रघुनंदन ने गांव में शनि केंवट को देखकर अपने पैसे मांगे। इस पर आरोपी भड़क गया और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी पीड़ित के घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

See also  छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र, ऑनलाइन हुई पूरी प्रक्रिया

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखी टांगी से हमला कर दिया। हमले में रघुनंदन का दाहिना कान गंभीर रूप से घायल होकर कट गया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में ले लिया।

See also  सक्ती के सेंदुरस डबल मर्डर केस का खुलासा: पति-पत्नी की हत्या कर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2024 के मुक्ता दोहरे हत्याकांड का भी निकला राज; सराफा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपी शनि केंवट (45) निवासी खोंड ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी बरामद कर जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply