छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा के प्रकाश इंडस्ट्रीज में ब्लास्ट…मैनेजर और डायरेक्टर पर FIR:हादसे में GM समेत 13 मजदूर 70 फीसदी झुलसे

जांजगीर-चांपा : जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में हुए फर्नेस ब्लास्ट में 13 मजदूर झुलस गए। हादसे में लापरवाही सामने आने के बाद फैक्ट्री प्रबंधक उदय सिंह और संचालक संजय जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि इन पर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 287, 289, और 125(बी)/3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे यह हादसा हुआ।

See also  छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र, ऑनलाइन हुई पूरी प्रक्रिया

शनिवार को प्लांट में 15 टन क्षमता वाली पुरानी फर्नेस में ब्लास्ट हो जाने से 13 मजदूर 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गए।जिनमें 8 ठेका मजदूर, 4 नियमित मजदूर और प्लांट के जीएम शामिल हैं। हादसे में लापरवाही सामने आने के बाद फैक्ट्री प्रबंधक उदय सिंह और संचालक संजय जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

See also  सक्ती के सेंदुरस डबल मर्डर केस का खुलासा: पति-पत्नी की हत्या कर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2024 के मुक्ता दोहरे हत्याकांड का भी निकला राज; सराफा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार

जांच में लापरवाही साबित

जांच में सामने आया कि प्रबंधन ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं किया। मजदूरों को उचित सुरक्षा उपायों के बिना खतरनाक प्रक्रिया में लगाया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसी आधार पर फैक्ट्री प्रबंधक और संचालक पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

See also  दुष्कर्म केस में घिरे नायब तहसीलदार : FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए संरक्षण के आरोप

Related Articles

Leave a Reply