छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर प्रेस क्लब ने गृहमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कहा – पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की दिशा में हो ठोस पहल

रायपुर. बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Journalist Mukesh Chandrakar) की हत्या को लेकर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. वहीं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की.

रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉक्टर वैभव शिव पांडेय ने उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से बातचीत करते हुए कहा
कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चन्द्राकर (Journalist Mukesh Chandrakar) की बेहरमी से हत्या हुई है. हत्या की वजह मुकेश की निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता रही है. उन्होंने बीजापुर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया. इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी. मुकेश की मौत से देश की पत्रकारिता जगत में आक्रोश और शोक व्याप्त है.

रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री को बताया कि हमारे रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला को भी गरियाबंद में भ्रष्टाचार का मामला उजागर करने पर वन विभाग के अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी है. ऐसी ही धमकियां समय-समय पर पत्रकारों को मिलती रहती है. पूर्व और वर्तमान की घटनाओं से यह प्रतीत होता है कि पत्रकारों को धमकियां देना, मारना आसान हो गया है. इन परिस्थितियों में आपसे यह आग्रह है कि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा को आप सुनिश्चित कराने की दिशा पर ठोस पहल करें.

See also  बच्चों के ऊपर गिरी लोहे की गेट : 4 मासूम गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी 

Related Articles

Leave a Reply