छत्तीसगढ़

पुलिस जवान पर हमला : नक्सलियों ने धारदार हथियार से किया वार, लाल सलाम जिंदाबाद कहकर हुए फरार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने DRG जवान के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। अज्ञात हमलावरों ने हिरोली गांव में जवान के भाई पर देर रात धारदार हथियार से हमला किया। घायल लक्ष्मण कुंजाम को किरंदुल अस्पताल से मेडिकल कालेज डिमरापाल रेफर किया गया है। वहीं एएसपी आरके बर्मन ने घटना की पुष्टी करते हुए कहा कि, घटना की जांच कर रहे हैं।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल लक्ष्मण कुंजाम का भाई देवा कुंजाम पुलिस में है। बताया जा रहा है कि, रात लगभग 8 बजे लक्षमण कुंजाम के घर के सामने अज्ञात लोग पहुँचे। लोगों ने युवक को देवा देवा कहकर आवाज लगाया। आवाज सुनते ही लक्ष्मण दरवाजा खोलकर बाहर निकला और अज्ञात हमलावरों ने लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने लाल सलाम जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

घटना की जांच जारी 

वहीं इस पूरी घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी रामकुमार बर्मन ने बताया कि, घटना को अंजाम देने वाले लोग नक्सली है या कोई और यह अभी तक साफ नहीं है। मामले की जांच की जा रही है इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा। नक्सली पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते बौखलाए गए है। इसलिए लगातार घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने का खेल खेल रहे हैं।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply